ओरदाना पंचायत में पोषण शिविर, बच्चों को मिल रहा पौष्टिक आहार
बोकारो, जुलाई 7 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राजकुमारी फाउंडेशन के तत्वावधान में ओरदाना पंचायत के विभिन्न गांवों में पोषण शिविर आयोजित कर बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य परामर्श प्रदान करना है। बोकारो जिला प्रशासन की पहल पर जून 2026 से पंचायत में मोबाइल पोषण सह टेलीमेडिसिन वैन संचालित की जा रही है। फाउंडेशन की टीम प्रतिदिन सुबह खनन प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर 15 दिवसीय शिविर चलाती है। बच्चों को मड़ुआ लड्डू सहित पौष्टिक खाद्य सामग्री दी जा रही है तथा नियमित निगरानी कर कुपोषण दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- इंफो::स्कूलों में अंडे नहीं देने की नीति से बच्चों के पोषण पर खतरा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.