बदायूं, मार्च 10 -- ओरछी। कस्बा में होली के पावन पर्व के बाद पारंपरिक बगिया वाली माता का मेला हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया है। वर्षों पुरानी संस्कृति और अटूट आस्था के प्रतीक इस मेले में माता रानी की जात लगाने की प्राचीन परंपरा मुख्य आकर्षण है। श्रद्धालु भारी संख्या में मंदिर पहुंचकर माता के चरणों में मत्था टेक रहे हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। मेले में बच्चों के लिए आकर्षक झूले, खिलौनों की दुकानें और विभिन्न पारंपरिक पकवानों के स्टॉल लगाए गए हैं। ओरछी सहित दूर-दराज के गांवों से आने वाले भक्तों की भीड़ से कस्बे में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। क्षेत्रीय लोगों में इस वार्षिक आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.