ओरछा से डाक कांवड़ लेकर आए शिवभक्त
हमीरपुर, अगस्त 24 -- हमीरपुर। सरीला में इस बार मध्य प्रदेश के ओरछा धाम से बेतवा नदी का जल लेकर डाक कांवड़िये शल्लेश्वर धाम पहुंचे। कांवड़ियों ने करीब 180 किलोमीटर की दूरी तय की। डाक कांवड़ में शामिल शिवभक्त दौड़ते हुए मंदिर पहुंचे और भगवान शिव को जल अर्पित किया। बताते चलें कि शल्लेश्वर धाम में सावन के दौरान बेतवा नदी से जल लेकर कांवड़ यात्रा करने की पुरानी परंपरा है। चंडौत डांडा स्थित बेतवा नदी से भी हर वर्ष बड़ी संख्या में कांवड़िये करीब 20 से 22 किलोमीटर पैदल चलकर सरीला पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: भास्कर धाम से हरिहर धाम तक निकाली गई कांवर यात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.