झांसी, जून 5 -- झांसी। झांसी से सटे पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में स्थित रामराजा ओरछाधाम मंदिर और आकर्षक बनेगा। इसमें सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए जाएंगे। प्रवेश-निकासी द्वार पर बैगेज स्कैनर के साथ डीएफएमडी, एचएचएमडी लेगेंगे। यही नहीं मंदिर परिसर में फाइटिग सिस्टम के साथ भक्तों की सुरक्षा और सुविधा का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। गुरुवार को इसको लेकर ओरछा के एक होटल में अहम बैठक हुई। अध्यक्षता कलेक्टर जमुना भिड़े ने की। उच्च स्तरीय बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया और जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना भी मौजूद रहे। बैठक में मंदिर के बेहतर प्रबंधन के लिए एक विशेष समिति के गठन पर विचार किया गया। जो नियमित बैठकें कर व्यवस्थाओं को सुधारेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पीए सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, शुद्ध पेयजल हेतु आरओ, पानी के पाइंट, जूते रखने हे...