हापुड़, अप्रैल 26 -- पिलखुवा के मशहूर कवि कुमार विश्वास के पिता चंद्रपाल शर्मा को उनके साहित्यिक योगदान के लिए लगातार विभिन्न जिलों में सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को ओरछा में आयोजित राम महोत्सव के मंच पर उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर आदि योगी सहित महाभारत में युधिष्ठिर की भूमिका निभाने वाले गजेंद्र चौहान ने उन्हें सम्मानित किया। चंद्रपाल शर्मा की लेखन कला और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए आयोजकों ने उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। उनके इस सम्मान से पिलखुवा क्षेत्र का नाम भी रोशन हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...