औरैया, मार्च 30 -- दिबियापुर, संवाददाता। औद्योगिक नगर दिबियापुर में बेला रोड स्थित एक ओयो होटल में युवक-युवतियों के ठहरने की सूचना पर रविवार को स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पुलिस ने होटल की तलाशी ली, जहां से तीन युवक और तीन युवतियां मिलीं। सभी को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया। पुलिस द्वारा उनके परिजनों को भी सूचना दी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ के दौरान एक युवती ने परिजनों से बात कराई और बताया कि वह परीक्षा देने के लिए आई थी। अन्य युवक-युवतियों के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस ने पकड़े गए युवकों के साथ होट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.