ओयो सहित पांच कंपनियों को आईपीओ की मंजूरी
नई दिल्ली, जून 5 -- नई दिल्ली। ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म, वारबर्ग पिंकस समर्थित ट्रूहोम फाइनेंस और रियल एस्टेट डेवलपर वीगलैंड डेवलपर्स सहित पांच कंपनियों को बाजार नियामक सेबी से अपना आईपीओ लाने की मंजूरी मिल गई है। सेबी से मंजूरी प्राप्त करने वाली अन्य कंपनियां कृषि समाधान फर्म एडवांटा एंटरप्राइजेज और मेहता हाईटेक इंडस्ट्रीज हैं। सेबी के अनुसार, नियामक ने एक से पांच जून के बीच इन कंपनियों के आईपीओ के मसौदा पत्रों पर अपनी टिप्पणियां जारी कीं। कंपनियों को अपने सार्वजनिक निर्गम की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए सेबी की टिप्पणियां आवश्यक हैं। नियामक को जनवरी और मार्च के बीच सभी पांच कंपनियों के आईपीओ दस्तावेज प्राप्त हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.