ओम शांति स्थल मंदिर के समीप बड़ा सड़क हादसा टला, चालक की सूझबूझ से बची कई जिंदगियां
चाईबासा, जून 10 -- गुवा। किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर स्थित ओम शांति स्थल मंदिर के नीचे खतरनाक मोड़ पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जेएच 05डीएल 3193 नंबर की एक लाइन ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गई, लेकिन चालक की सूझबूझ और त्वरित निर्णय के कारण संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तीखी चढ़ाई और घुमावदार मोड़ से गुजर रही थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। चालक ने धैर्य और समझदारी का परिचय देते हुए किसी तरह वाहन पर नियंत्रण बना लिया, जिससे ट्रक गहरी खाई में गिरने या सामने से आ रहे वाहनों से टकराने से बच गई।
स्थानीय लोगों की चिंताएँ घटना के दौरान कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओम शांति स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.