ओम शांति केंद्र में 82 वर्षीय मातृ शक्ति चांदनी माता हुई सम्मानित
अररिया, मई 14 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के फारबिसगंज स्थित ओम शांति केंद्र में 82 वर्षीय वयोवृद्ध मातृ शक्ति चांदनी माता के सम्मान में एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने भाग लेकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर केंद्र की संचालिका बीके रुकमा दीदी ने चांदनी माता को अंगवस्त्र एवं सौगात भेंट कर सम्मानित किया तथा परम आराध्य शिव बाबा का ताज उनके सिर पर पहनाया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र की स्थापना काल से ही चांदनी माता संस्था से जुड़ी हुई हैं। अस्वस्थता को छोड़कर वह नियमित रूप से बाबा की मुरली क्लास में उपस्थित रहती हैं, जो अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। यह भी पढ़ें- ओम शांति केंद्र में 82 वर्षीय मातृ शक्ति चांद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.