पटना, मार्च 11 -- पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने कहा है कि इन दिनों लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। इससे पहले केवल एक बार 1954 में तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष जीवी मालवंकर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था। बुधवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि इस प्रसंग ने एक पुरानी स्मृति हरी कर दी। 1974 आंदोलन के दौरान जब हम लोग फुलवारीशरीफ जेल में बंद थे, उस समय हमारे साथ विघ्नेश्वर मिश्र भी जेल में थे। 1951-52 के पहले आम चुनाव में सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार के रूप में विजयी होकर संसद में पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को पराजित किया था। 1954 में जब लोकसभा स्पीकर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, तब उस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वालों में विघ्नेश्वर मिश्र भी थे। वे किसान आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.