नई दिल्ली, मार्च 9 -- विपक्ष लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई है। इस प्रस्ताव पर आज सदन में चर्चा होगी। जानकारी के मुताबिक इस अविश्वास प्रस्ताव को सोमवार 9 मार्च की सदन की कार्य सूची में शामिल किया गया है। इससे पहले संसद के मौजूदा बजट सत्र के पहले चरण में विपक्ष ने लोकसभा स्पीकर पर बड़े आरोप लगाते हुए अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। 10 फरवरी को दिए गए इस नोटिस पर 118 विपक्षी सांसदों ने हस्ताक्षर किए थे। लोकसभा की 9 मार्च की संशोधित कार्य सूची के अनुसार प्रश्नकाल के बाद जरूरी दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाने के उपरांत सबसे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर पश्चिम एशिया की स्थिति पर एक बयान देंगे। इसके बाद कांग्रेस सांसद आर. मोहम्मद जावेद, कोडिकुन्निल सुरेश और मल्लू रवि ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को सदन में पेश...