जमशेदपुर, अप्रैल 25 -- झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से गुरुवार को मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए। इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। जिले की टॉप 10 सूची में शामिल छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अलग पहचान बनाई है। इस वर्ष टॉपर लिस्ट में एसएस विद्या मंदिर हाईस्कूल बहरागोड़ा के छात्र ओम कुमार ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ओम ने कुल 492 अंक यानी 98.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने स्कूल और जिले दोनों का मान बढ़ाया है। दूसरे स्थान पर एलबीएस हाईस्कूल जयपुरा की छात्रा शिप्रा प्रधान रही हैं, जिन्होंने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ कुल 488 अंक अर्जित किए। यह भी पढ़ें- जैक मैट्रिक परीक्षा में राजकीय माध्यमिक विद्यालय मकरी का रहा शानदार प्रदर्शन तीसरे स्थान पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.