ओम प्रकाश धनखड़ व मंत्री कुमार शैलेन्द्र केविके पहुंचे
मोतिहारी, मई 31 -- पीपराकोठी, एसं। कृषि विज्ञान केंद्र, पीपराकोठी में राष्ट्रीय मंत्री एवं हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ व बिहार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र का आगमन हुआ। दोनों नेताओं ने केंद्र परिसर में स्थापित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अतिथियों ने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर का भ्रमण कर किसानों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों के साथ किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को अधिक लाभकारी बनाने तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।बैठक में कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.