ओम नमः शिवाय की गूंज से भक्तिमय हुआ कच्ची कांवरिया पथ
बांका, अगस्त 17 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान कच्ची कांवरिया पथ इन दिनों हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के जयघोष से पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए कांवरियों के बाबाधाम जाने का सिलसिला लगातार जारी है। केसरिया वस्त्रों में सजे शिवभक्तों की भारी भीड़ से पूरा कांवरिया पथ आस्था और भक्ति के रंग में रंगा नजर आ रहा है। कड़ी धूप और उमस के बावजूद कांवरियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। कोई नंगे पांव तो कोई कांवर लेकर बोल-बम का जयकारा लगाते हुए लगातार बाबाधाम की ओर बढ़ रहा है। यह भी पढ़ें- सावन की तीसरी सोमवारी पर कांवरियों की उमड़ी भीड़ जगह-जगह लगे सेवा शिविरों में श्रद्धालुओं को पेयजल, शरबत, भोजन, विश्राम सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.