बागपत, जून 12 -- बड़ौत। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल गुरुवार को सात दिवसीय आवासीय संस्कार शिविर आयोजित किया गया। जिसका मुख्य अतिथि डा. शास्या तोमर ने ओम ध्वज फहराकर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि नारी समाज का आभूषण है। बेटियां दो घरों का उजाला होती है और संस्कारित बेटियां राष्ट्र का निर्माण सुंदर ढंग से कर सकती है। सभा मंत्री रवि शास्त्री ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर शिविर अध्यक्षा सविता आर्य, धर्मपाल त्यागी, कपिल आर्य, जया तिवारी, जागृति मिश्रा, सिमरन आर्या, तन्वी आर्या आदि रहे। यह भी पढ़ें- ओम ध्वज फहराकर शुरू किया बालिका संस्कार शिविर यह भी पढ़ें- योग क्रियाओं के संपन्न हुआ संस्कार शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...