धनबाद, अप्रैल 20 -- धनबाद। जगजीवन नगर मानस मंदिर में रविवार को ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट की ओर से भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया गया। यजमान नरेश राय ने परशुराम जी की पूजा की। भगवान के जन्मोत्सव पूजा के उपरांत आरती एवं भगवत भजन हुआ। इससे पूर्व दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में इंटक के महामंत्री एके झा, आर्यन चौबे, अनिल पांडे, विनोद कुमार, रामप्रवेश शर्मा, ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र कुंवर, अभिजीत राज ने किया। पूजा के बाद भक्तों में प्रसाद बांटा गया। आयोजन सफल बनाने में ट्रस्ट के सचिव संतोष कुमार, विनोद कुमार, सत्येंद्र कुमार, विनय सिंह, रामप्रवेश शर्मा, रणधीर मिश्रा, मंटू कुमार, डॉ आत्म प्रकाश, रत्नेश कुमार सिंह आदि का विशेष योगदान रहा। यह भी पढ़ें- सूर्या हाईलैंड सिटी में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव यह भी पढ़ें- ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट आज मनाएगा परशु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.