ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट ने मनाई दिनकर की पुण्यतिथि
धनबाद, अप्रैल 25 -- ओम दिनकर सेवा ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 52वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मिश्रित भवन के पास आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेंद्र कुंवर ने की। इसमें उपस्थित लोगों ने दिनकर के योगदान व उनकी कविताओं का निजी जीवन में महत्व और उपयोगिता पर वक्तव्य दिया। मौके पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वैभव सिन्हा ने कहा कि दिनकर एक युगद्रष्टा राष्ट्रकवि थे, जिनसे प्रेरणा पाकर देश आज भी आगे बढ़ रहा है। जियाडा के पूर्व निदेशक व भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र कुमार ने कहा कि सामाजिक चेतना और मानवता का ऐसा अनूठा संगम सिर्फ दिनकर की कविताओं में देखने को मिलता है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रकवि दिनकर की पुण्यतिथि पर नमन एवं साहित्य गोष्ठी धन्यवाद ज्ञापन रामप्रवेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव संतोष क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.