ओम इंटरनेशनल स्कूल में समर कैम्प का आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बिजनौर, मई 22 -- ओम इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महेश्वरी जट में समर कैम्प का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सरजीत सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समर कैम्प में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने स्वीमिंग पूल में जमकर मस्ती की। छोटे बच्चों ने पानी में खेलकूद का आनंद लेते हुए गर्मी से राहत महसूस की। इस दौरान निकुंज, आर्यन, माही, शानवी, शिया, जियासन, रिद्धि, सार्थक, आतिफा और ताप्सी सहित अन्य बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि समर कैम्प का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना और उनकी रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। यह भी पढ़ें- समर कैंप में बच्चों ने सीखीं नई विधाएं कार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.