ओमैक्स में हो रही ऑनलाइन सट्टेबाजी, 19 मोबाइल बरामद, पांच लोग पकड़े
मथुरा, जून 4 -- ओमैक्स एटरनिटी में किराये का फ्लैट लेकर ऑनलाइन ऐप के जरिये सट्टे की खाई बाड़ी की जा रही थी। पुलिस ने छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 19 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप के अलावा अन्य सामान बरामद किया है। मोबाइल के माध्यम से साढ़े छह लाख रुपये का लेनदेन भी मिला है। पुलिस को सूचना मिली ओमैक्स इटरनिटी के फ्लैट संख्या 102, मीरा-6-ई में ऑनलाइन ऐप के माध्यम से सट्टे की खाई बाड़ी हो रही है। सूचना पर मंगलवार को उप निरीक्षक उमंग त्यागी, इंतज़ार अली और रितु यादव ने पुलिसकर्मियों के साथ छापा मारकर गगन शर्मा पुत्र कृष्ण निवासी विद्यापती नगर, नयी बस्ती, बालापडी रोड, नियर बालघर स्कूल, थाना कोतवाली हाथरस, सुमित पुत्र महेशचन्द्र निवासी कालिन्दी कुंज सोसाइटी, टाउनशिप, थाना रिफाइनरी, मथुरा, नितिन पुत्र रामगोपाल निवासी जमला, थाना सादाबाद, हाथरस,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.