दरभंगा, फरवरी 2 -- दरभंगा। मिर्जापुर स्थित ओमेगा स्टडी सेंटर में ओमेगा टैलेंट सर्च एग्जाम-26 का आयोजन दो पालियों में हुआ। लगातार 12 वर्षों से आयोजित की जा रही इस परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभाशाली लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने का अवसर देना है। इस वर्ष ओटीएसई-26 में 4436 विद्यार्थियों ने भाग लिया। संस्थान द्वारा उत्तर बिहार के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस परीक्षा के माध्यम से चयनित छात्रों को 100 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति एवं आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। संस्थान के चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर ने बताया कि ओटीएसई के जरिए दूर-दराज के मेधावी छात्रों को शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस परीक्षा में सफल हुए छात्र-छात्राओं को संस्थान के सभी प्रोग्राम टारगेट, फाउंडेशन, प्री-फाउंडेशन में 100 प्रतिशत तक की छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.