नोएडा, फरवरी 11 -- बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ वाद दायर किया दुकान लीज पर लेकर किराया न देने का आरोप ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर बीटा-2 स्थित ओमेक्स मॉल के 127 खरीदारों ने बिल्डर प्रबंधन के विरुद्ध एनसीएलटी का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने वाद दायर कर आरोप लगाया कि प्रबंधन ने आवंटियों से दुकानें लीज पर लेने के बाद किराया देना बंद कर दिया। खरीदार शाहबाज खान ने बताया कि सात साल पहले ओमेक्स मॉल में 40 लाख रुपये देकर कई आंवटियों ने दुकानें खरीदी। प्रबंधन ने किसी ब्रांड के न आने तक खुद ही दुकानों को लीज पर ले लिया। इसके एवज में हर महीने किराया दिया जाने लगा। पिछले एक साल से प्रबंधन ने रुपये देने बंद कर दिए। पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। खरीदार राकेश ने कहा कि अब आवंटियों को रकम फंसने की चिंता सताने लगी है। ऐसे में एनसीएलटी में बिल्डर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.