लखनऊ, जून 28 -- सुशांत गोल्फ सिटी के ओमेक्स के पास रविवार सुबह एक महिला का शव झोपड़ी में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान माया देवी (30) पत्नी विजय कुमार के रूप में हुई है। वह मूलरूप से बांदा के चिल्ला थानाक्षेत्र के शादी मदनपुर गांव की रहने वाली थी। करीब एक वर्ष से पति संग ओमेक्स के पास झोपड़ी बनाकर रहती थी। दोनों मजदूरी कर परिवार का गुजारा करते थे। बताया जा रहा है कि माया देवी की यह दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसके तीन बच्चे हैं। रविवार सुबह उसका शव झोपड़ी के टीनशेड में लगे पाइप से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ...