मोतिहारी, जून 1 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। ओमान सहित खाड़ी देश में पूर्वी चंपारण की लीची व शहद के निर्यात से किसानों की आय बढ़ेगी। बाजार मिलने से किसानों का लीची बाग के प्रति झुकाव बढ़ेगा। पहले से ही शहद उत्पादन में जुटे किसानों को निर्यात के अवसर बढ़ने से कमाई में इजाफा होगा। पूर्वी चंपारण में 1.40 लाख टन लीची का होता है उत्पादन : पूर्वी चंपारण में बड़े पैमाने पर लीची का उत्पादन होता है। शाही लीची की मिठास के लोग कायल हैं। इसकी आपूर्ति देश के विभिन्न हिस्सों में होती आ रही है। अब ओमान के साथ समझौते से लीची उत्पादन को और बढ़ावा मिलेगा। यह भी पढ़ें- ओमान से लीची और शहद के व्यापार से बढ़ेगी किसानों की आय जिले में करीब 13 हजार एकड़ में लीची के बाग किसान लगाए हैं। 4.40 लाख लीची के पेड़ की गणना उद्यान विभाग के द्वारा पूर्व में कराई गई...