ओमान से भारतीय नाविक का पार्थिव शरीर वापस लाने की गुहार
नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- पिछले महीने ओमान तट के पास एक व्यापारिक तेल टैंकर पर संदिग्ध हमले में मारे गए नाविक दीक्षित सोलंकी के परिवार ने उनके पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है। सोलंकी के पिता अमृतलाल सोलंकी और बहन मिताली सोलंकी द्वारा अधिवक्ता एस. बी. तालेकर और माधवी अय्यप्पन के माध्यम से दायर याचिका में केंद्र सरकार को निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि उनके पार्थिव शरीर को जल्द भारत लाया जाए। याचिका में कहा गया कि इस मामले में अधिकारियों की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। इस याचिका पर छह अप्रैल को मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई करेगी।दीक्षित सोलंकी (25) की चार मार्च को मृत्यु हो गई थी, जब विस्फोटकों से लदी एक ड्रोन नौका ने ओमान तट के पास 'एमटी एमकेडी व्योम' नामक तेल टैंकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.