देवरिया, जून 11 -- सुरौली(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। ओमान में हुए अमेरिकी हमले में देवरिया के सुरौली गांव के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। गुरुवार को घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों को घटना के बारे में दुबई में काम करने वाले युवक के भाई ने जानकारी दी। सुरौली थाने की पुलिस ने भी युवक के घर पर पहुंच कर ब्यौरा जुटाया। सुरौली थाना क्षेत्र के सुरौली गांव के रहने वाले शिवानंद चौरसिया (38) पुत्र रामजी चौरसिया ओमान की मर्चेंट शिप एमटी सेटेबेलो पर नाविक थे। दुबई में काम करने वाले उनके भाई रामप्रवेश चौरसिया ने बताया की 10 जून को इस जहाज पर अमेरिकी नेवी ने हमला किया था जिसमें क्रूरु मेंबर के 24 सदस्यों में से तीन लापता हो गए थे। उसमें शिवानंद चौरसिया भी शामिल थे। लापता हुए तीनों साथियों समेत उनका शव गुरुवार को मिला। कंपनी के ज...