जौनपुर, मार्च 3 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। खाड़ी देशों में छिड़े युद्ध के बीच वहां रहने वाले भारतीयों की चिंता बढ़ती जा रही है। जौनपुर के सैकड़ों लोग अलग अलग देशों में रहकर रोजी रोटी का काम करते हैं। सउदी अरब, दुबई, कतर, ईरान, ओमान सहित अन्य देशों में लोग फंसे हुए हैं। कईयों ने परिवार के लोगों को फोन करके और ऑडियो मैसेज भेजकर वहां की भयावहता के बारे में बताया। सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव निवासी चंद्रशेखर राजभर पुत्र महंगी राजभर ओमान में रहते हैं। उन्होने परिवार के लोगों को ऑडियो संदेश भेजकर वहां के हालत के बारे में बताया। कहा कि जहां हमला हुआ है वहां से महज 32 किमी की दूरी पर उनका आवास है। जिस कंपनी में काम करते हैं वहां भी दहशत का माहौल है। हम लोग ड्यूटी जाते हैं तो मोबाइल रखवा लिया जाता है। जब तक कंपनी में हाते हैं तब तक मो...