नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- ओमान तट पर भारतीय व्यावसायिक पोत पर सोमवार शाम हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई जबकि ओमान की नौसेना की मदद से बाकी 13 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। विदेश मंत्रालय ने हमले पर चिंता जताई है तथा वाणिज्यिक पोतों को निशाना नही बनाने की अपील की है।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जैसवाल ने मंगलवार को कहा कि हम ओमान के लिमा के पास वाणिज्यिक पोत एमएसवी जुसुफी पर हुए हमले की निंदा करते हैं। पोत पर सवार 14 भारतीय नागरिकों में से 13 को बचा लिया गया है। जैसवाल ने बताया कि ओमान स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर करीब से नजर रख रहा और बचाए गए भारतीय नागरिकों और मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए ओमानी अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहा। यह भी पढ़ें- भारत के झंडे वाले जहाज पर बीच समुद्र में हमला, एक नाव...