विशेष संवाददाता, सितम्बर 24 -- ओमान तट पर एक वाणिज्यिक पोत पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के सूरज यादव के रूप में हुई। उसकी मौत पर भारत ने गहरा दुख प्रकट किया। इस पोत पर चालक दल में 20 भारतीय नागरिक तैनात थे जिनमें से 19 को बचा लिया गया। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि हम ओमान के पूर्वी तट के पास वाणिज्यिक पोत एमवी केप दाओ पर हुए हमले की निंदा करते हैं। पोत पर मौजूद 20 भारतीय नाविकों में से 19 को बचाया गया, जबकि एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत हो गई। हम मृतक के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। मंत्रालय ने कहा कि ओमान में हमारा दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और भारतीय नाविकों की जल्द वापसी के लिए ओमान के अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से तालमेल बिठा रहा ह...