ओमान क्रिकेट टीम के कप्तान बने शहर के विनायक
कानपुर, जुलाई 6 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता ओमान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का नया कप्तान शहर के रहने वाले विनायक शुक्ला को बनाया गया है। एशिया कप और टी-20 विश्व कप में ओमान की टीम से बतौर उप कप्तान खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज विनायक शुक्ला की दमदार परफॉर्मेंस के चलते चयनकर्ताओं ने उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। विनायक का शुरुआती प्रशिक्षण श्याम नगर स्थित अकादमी में कोच लेखचंद्र की देखरेख में हुआ। विनायक ने कोलकाता में बीएनएस और कोस्टल क्लब की ओर से पांच साल तक क्रिकेट खेला। ओमान में नौकरी के दौरान ही विनायक को राष्ट्रीय टीम से खेलने का मौका मिला। जहां से विनायक ने क्रिकेट में अपनी पारी की शुरुआत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.