ओमान के बाजार में तत्काल शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी: गोयल
नई दिल्ली, जून 1 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भारत और ओमान के बीच हुआ व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) यानी मुक्त व्यापार समझौता सोमवार से लागू हो गया है। इस मौके पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस समझौते से भारतीय निर्यातकों को ओमान के बाजार में तत्काल शुल्क-मुक्त (ड्यूटी-फ्री) पहुंच मिलेगी। कृषि उत्पाद, वस्त्र, दवा, इंजीनियरिंग और एमएसएमई जैसे क्षेत्रों को बड़ा लाभ होगा। समझौता लागू होने के अवसर पर वाणिज्य मंत्रालय में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज से भारत को ओमान की 98 प्रतिशत टैरिफ लाइनों पर ड्यूटी-फ्री पहुंच मिल गई है, जिससे भारत के 99 प्रतिशत से अधिक निर्यात को फायदा होगा। समझौता लागू होते ही देश के विभिन्न हिस्सों से 20 से अधिक निर्यात खेपें रियायती शुल्क का लाभ लेते हुए ओमान भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.