ओमान के तट पर तेल टैंकर में हमले के बाद भारतीय नाविक लापता, 13 की बची जान
नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- ओमान के तट पर पनामा के झंडे वाले एक तेल टैंकर पर हमले के बाद से उस पर सवार एक भारतीय नाविक लापता है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने इस हमले की निंदा की है और कहा है कि MT El Gaia के बाकी 13 भारतीय क्रू सदस्यों को बचा लिया गया है। लापता भारतीय नागरिक की खोज और बचाव अभियान जारी है। भारत ने भारतीय नाविकों को बचाने में मदद के लिए ओमान के अधिकारियों का धन्यवाद किया। मंत्रालय ने कहा, "हम आज ओमान के तट पर व्यापारिक जहाज MT El Gaia पर हुए हमले की निंदा करते हैं। जहाज पर सवार 14 भारतीय क्रू सदस्यों में से 13 भारतीयों को अब तक बचा लिया गया है। लापता भारतीय नागरिक की खोज और बचाव अभियान जारी है। ओमान में हमारा दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और बचाव अभियान में ओमान के अधिकारियों के साथ सक्रिय रूप से तालमेल बिठा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.