शामली, अप्रैल 24 -- झिंझाना। ऊन कस्बे के ओमवीर सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिसमें ऊन का गौरव, समाज के भविष्यदृष्टा तथा उज्जवल भविष्य के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में उत्तम अंक प्राप्त कर अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। जिसमें कॉलेज के इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी- विज्ञान वर्ग में वंशिका पुत्री विजयपाल 76.8% प्रथम,अवनि पुत्री दिनेश कुमार 74.6% द्वितीय,वंशिका पुत्री कवरपाल 73% तृतीय स्थान पर रहे। कला वर्ग शालू पुत्री चरण सिंह 73.4% प्रथम,कशिश पुत्री बोबिंदर कुमार 70.2% द्वितीय,जिया पुत्री सुशील कुमार 69.2% तृतीय स्थान पर रहे।वाणिज्य वर्ग में कनिष्का पुत्री नवीन गोयल 67.8% प्रथम,आराध्यदेव पुत्र परीक्षित सिंह 61% द्वितीय, वंश कुमार पुत्र ओमपाल 50% तृतीय स्थान प्राप्त किया...