बलिया, जून 18 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार के मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी में टूट की भविष्यवाणी करके यूपी की सियासत गरमा दी है। राजभर ने 'एक्स' पर लिखा है कि 'कल से सब पूछ रहे हैं कि क्या सही में सपा में टूट होने जा रही है। तो सुनो! सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की 'बागी भूमि' का एक लाल करेगा। राजभर ने किसी का सीधे तौर पर नाम तो नहीं लिया है लेकिन यूपी में बागी भूमि बलिया को कहा जाता है। बलिया से सपा के सांसद भी सपा के ही सनातन पाण्डेय हैं। यह भी पढ़ें- 'बागी बलिया' का लाल करेगा सपा में टूट का नेतृत्व: राजभर राजभर की पोस्ट में भी इशारा सनातन पाण्डेय की ओर ही है। सुभासपा नेता ने लिखा है कि कल जिस तरह सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया ...