लखनऊ, मार्च 28 -- विश्व सिंधी सेवा संगम मुंबई ने ओमप्रकाश ओमी को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। इसकी घोषणा अंतरराष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. राजू मनवानी और फाउंडर चेयरमैन गोपाल सजनानी ने की। नई जिम्मेदारी मिलने पर ओमी ने सभी पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्ष सुनील चंदानी का आभार जताया। कहा कि वह प्रदेश में सामाजिक लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत करेंगे। अगस्त तक जिला कमेटियों का गठन होगा। उनके मनोनयन पर शिव शांति संत आसूदाराम आश्रम समेत कई सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं और पंचायतों ने खुशी जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.