गोंडा, अप्रैल 18 -- तरबगंज, संवाददाता। तरबगंज तहसील के अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव में मतदान के बाद परिणाम शनिवार को घोषित हुआ। अध्यक्ष पद पर ओम प्रकाश सिंह विजयी घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए ओम प्रकाश सिंह को 99 मत, वेद प्रकाश पांडेय को 64 व सुरेंद्र प्रताप सिंह को 31 मत मिले। ओम प्रकाश सिंह 35 मतों से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं महामंत्री पद के लिए पवन कुमार सिंह को 139 व वैभव सिंह को मात्र 61 मत ही मिले, जिससे पवन कुमार सिंह 78 मतों से महामंत्री निर्वाचित हुए। जानकारी देते हुए एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राम मनोहर पांडेय ने बताया कि शेष सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन हुआ। मतगणना के बाद निर्वाचित पदाधिकारीयों को माला पहनकर लोगों ने बधाई दी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.