अमरोहा, जनवरी 12 -- गजरौला। भारतीय किसान यूनियन बीआरएसएस की सभा का आयोजन शहवाजपुर डोर में किया गया। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि भाकियू किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं के लिए सतत प्रयासरत है। इस मौके पर संगठन का विस्तार भी किया गया। प्रदेशाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का संज्ञान लेकर शासन प्रशासन त्वरित कार्रवाई करे। इस मौके पर ओमपाल सिंह को प्रदेश सचिव, कपिल सैनी को ग्राम अध्यक्ष, सुरेश को सचिव, शीशपाल सिंह को कोषाध्यक्ष, संजय सिंह व निजामुददीन को सदस्य मनोनीत किया गया। मनोज कुमार, नीरज यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.