कन्नौज, मार्च 10 -- तिर्वा, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र के नादेमऊ गांव के निकट सुभाष इंटर कॉलेज के समीप सोमवार की रात ओमनी की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। मंगलवार को पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के मढ़पुरा गांव निवासी बिरजू (24) पुत्र श्यामवरन सोमवार की शाम नादेमऊ स्थित बाजार गया था। बाजार से वापस आते समय सुभाष इंटर कॉलेज नादेमऊ के समीप इंदरगढ़ की तरफ से आ रही एक ओमनी ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। हादसा होते ही आसपास के लोगो की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह सौरिख पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.