ओमनी कार और बाइक की टक्कर में तीन घायल
औरैया, जुलाई 5 -- कुदरकोट। कस्बा कुदरकोट के रुरुगंज मार्ग पर रविवार को ओमनी कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। किरकिचियापुर निवासी विमलेश कुमारी, भूपेंद्र और निशा बाइक से भरथना क्षेत्र से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रुरुगंज मार्ग पर सामने से आ रही ओमनी कार से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कुदरकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ देर तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.