बिजनौर, फरवरी 12 -- नहटौर। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र 2026-27 के दौरान नहटौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओम कुमार ने हल्दौर नगर पालिका क्षेत्र में तहसील स्थापित किए जाने का महत्वपूर्ण मुद्दा पुनः सदन में मजबूती के साथ उठाया। बजट सत्र के दौरान अपने संबोधन में विधायक ओम कुमार ने एक बार पुनः हल्दौर को तहसील घोषित किए जाने की मांग को प्रभावी ढंग से रखा, जिससे क्षेत्रीय जनता की अपेक्षाओं को बल मिला है। साथ ही उन्होंने नहटौर विधानसभा क्षेत्र में खिलाड़ियों की सुविधाओं के विस्तार हेतु एक आधुनिक स्टेडियम के निर्माण की मांग भी सदन में उठाई। विधायक ओम कुमार ने कहा कि हल्दौर को तहसील का दर्जा मिलने से क्षेत्र की लाखों जनता को प्रशासनिक कार्यों में सहूलियत प्राप्त होगी तथा विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। वहीं स्टेडियम निर्माण से क्षेत्र के युवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.