कानपुर, जून 23 -- कानपुर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अपर जिला शासकीय अधिवक्ता ओमकार नाथ वर्मा को जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। जिला जज को भेजे पत्र में कहा है कि न्याय विभाग के विशेष सचिव के पत्र के संदर्भ में जिला शासकीय अधिवक्ता दिलीप अवस्थी को कार्यमुक्त किया जा चुका है। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी के पद पर किसी अन्य की नियुक्ति किए जाने तक तत्काल आवश्यकता को पूरा किए जाने के लिए अपर जिला शासकीय अधिवक्ता ओमकार नाथ वर्मा को जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी का अतिरिक्त कार्यभार दिया जाता है। वह 14 दिन तक अपने काम के साथ जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी का कार्य भी देखेंगे। यह भी पढ़ें- ओमकार नाथ बने कार्यवाहक डीजीसी इसके लिए अलग से कोई वेतन भत्ता देय नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...