आगरा, जुलाई 25 -- डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक (द्वितीय, चतुर्थ व षष्ठम सेमेस्टर) और परास्नातक (द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर) की अप्रैल, मई-2026 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परिणाम जारी होने के बाद जिन छात्र-छात्राओं ने आरटीआई के माध्यम से अपनी ओएमआर शीट प्राप्त की है और उनकी ओएमआर शीट में बुकलेट सीरीज दर्ज करने में कोई त्रुर्टि पाई गई है। उन्हें संशोधन का अवसर दिया गया है।परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, प्रभावित अभ्यर्थी अपनी ओएमआर शीट और संबंधित प्रश्नपत्र के प्रथम पृष्ठ की प्रति विवि के आरटीआई पोर्टल (https://rti.agrauniv.online/) पर उपलब्ध 'एप्लाइड ओएमआर लिस्ट/ बुकलेट करेक्शन' लिंक के जरिए अपलोड कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 तय की गई है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त किसी...