सोनभद्र, अप्रैल 22 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल की बीना और ब्लॉक बी कोयला खदानें ओवर बर्डेन हटाने सालाना लक्ष्य से बुरी तरह चूक गयी है। आउटसोर्सिंग कम्पनियां लगाने के बाद भी यह दोनों खदानें बीते वित्त वर्ष 2025-26 में लक्ष्य का महज 72 प्रतिशत और 32 प्रतिशत अधिभार ही हटवा सकी है। नतीजतन माना जा रहा है कि इस चूक का असर चालू गर्मियों में इन खदानों से होने वाले कोयला उत्पादन को भी प्रभावित कर सकता है। बीना कोयला खदान को बीते साल 44.98 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबी हटानी थी लेकिन विभागीय और आउटसोर्सिंग कम्पनी लगाकर भी महज 32.45 एमसीएम ओबी ही हटा सकी। ब्लॉक बी का हाल और खराब रहा। इस खदान में महज 10.45 एमसीएम ओबी हटायी जा सकी जबकि लक्ष्य 32.99 एमसीएम निर्धारित था। जयंत खदान भी लक्ष्य से थोड़ा पिछड़ी है लेकिन वह महज 2.21 एमसीएम ही पिछे है और लगभग 97 प्रत...