रामगढ़, मई 3 -- सिरका, प्रतिनिधि। सीसीएल अरगड्डा क्षेत्र के सिरका कोलियरी में रविवार की सुबह लगभग 7.30 बजे ओबी उत्पादन कार्य मे लगी आउटसोर्सिंग कम्पनी का एक हाइवा वाहन में अचानक आग लग गई। हाइवा में आग लगने की घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। परियोजना की पानी टैंकर व अग्निशामक यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते हाइवा धु धुकर जल उठा। बाद में रामगढ़ से अग्निशमन वाहन और नईसराय से रेस्क्यू टीम पहुची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक भी हाइवा पूरी तरह जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि सिरका परियोजना में संचालित आउटसोर्सिंग में ओबी उठाने का कार्य किया जा रहा था। इस दौरान हाइवा वाहन ओबी लेकर डंपिंग के लिये जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे हाइवा चालक ने वाहन से धुआं निकलने की...