धनबाद, अप्रैल 7 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। कतरास क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह एकीकृत केशलपुर कोलियरी में संचालित आउटसोर्सिंग परियोजना से निकल रहे नीला गैस व धुंआ को सोमवार को प्रबंधन ने काफी मशक्कत के बाद बंद करवाया। बता दें कि रविवार को बिहार धौड़ा व पाण्डेडीह छह नंबर के समीप निकल रहे आग की लपटे पर प्रबंधन ने ओबी भराई कर काबू पाया। सोमवार की सुबह उक्त स्थान पर ओबी भराई काम शुरू किया गया। काफी देर तक मशीन से काम लिया गया तब जाकर नीला धुआं व आग की लपटे बंद हुआ। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। इधर बिहार धौड़ा व पांडेडीह छह नंबर बस्ती के रामा भुइयां व संतोष चौहान ने बताया कि प्रबंधन की यह कार्रवाई सिर्फ खानापूर्ति है, तेज हवा के झोंका से पुनः आग व गैस बढ़ सकता है। प्रबंधन हमलोगों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कराएं। बताया जाता है कि दो दिन पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.