धनबाद, सितम्बर 4 -- बीसीसीएल में ओबी (ओवरबर्डेन) डंपिग संबंधी शिकायत की जांच के लिए गठित विशेष समिति की गुरुवार को रांची में बैठक हुई। समिति की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मामले में पुलिस ने चार्जशीट समर्पित कर दी है। अब तक की कार्रवाई पर धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने विधानसभा के उप सचिव अनूप कुमार लाल को पत्र लिख विस्तृत जानकारी दी है। एसएसपी के पत्र के अनुसार अब तक के अनुसंधान में आए तथ्यों तथा सिंदरी एसडीपीओ कार्यालय से निर्गत प्रगति प्रतिवेदन में दिए गए आदेश के आलोक में अनुसंधानकर्ता ने कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त एम/एस अविनाश ट्रांसपोर्ट के मालिक/निदेशक अरविंद सिंह, संजय चौक, बायपास रोड मैथन के विरुद्ध पूरक अनुसंधान जारी रखते हुए प्राथमिकी अभियुक्त एम/एस देवप्रभा कंसट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक/निदेशक कुंभनाथ सिं को अनुत्प्रेषित...