धनबाद, मार्च 2 -- लोयाबाद कनकनी नंबर 4 निचला धौड़ा के समीप रविवार को रामावतार आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा ओबी डंप गिराए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने कार्य रोक दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक काम ठप कराते हुए धरना देकर जोरदार विरोध जताया। बताया जाता है कि उक्त स्थल पर वर्षों पुराना तालाब और नाली स्थित है। ग्रामीणों का कहना था कि यह तालाब और नाली क्षेत्र की पुरानी धरोहर है, जिसे किसी भी हाल में नष्ट नहीं होने दिया जाएगा। मामले की जानकारी मिलने पर जनता श्रमिक संघ के नेता विशाल वर्णवाल मौके पर पहुंचे और बीसीसीएल अधिकारियों से वार्ता की। सिजुआ महाप्रबंधक के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से कार्य रोक दिया गया है। साथ ही सोमवार को स्थायी समाधान के लिए जीएम स्तर पर ग्रामीणों के साथ विस्तृत वार्ता के लिए उन्हें कार्यालय बुलाया गया है। इस आश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.