धनबाद, जनवरी 4 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। बस्ताकोला क्षेत्र के गोलकडीह ओबी डंप जोरिया के समीप शनिवार की अहले सुबह ओबी डंपिंग के दौरान एक बड़ा पत्थर लोगों के घर के समीप आ गिरा। इससे आक्रोशित ग्रामीण ओबी डंपिंग स्थल पहुंच गए और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीण रूपा देवी, कल्याणी देवी, मालती देवी, हरेंद्र निषाद ने कहा कि कुजामा आउटसोर्सिंग परियोजना की ओबी डंपिंग हो रही है। यहां करीब पचास घर हैं। प्रबंधन हमलोगों को पुनर्वासित करे, उसके बाद डंपिंग करे। मौके पर खुशबू कुमारी, काजल देवी, नरेश निषाद, बालिका महताईन, मुकेश नोनिया आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.