चाईबासा, जनवरी 7 -- चाईबासा, संवाददाता। गोप, गौड़ आरक्षण आंदोलन समिति की संगठनात्मक बैठक बिपिन गोप की अध्यक्षता में सर्किट हाउस चाईबासा में संपन्न हुई। बैठक में झारखंड की वर्तमान महागठबंधन सरकार पर ओबीसी समाज के साथ अबतक का सबसे बड़ा राजनीतिक छल करने का गंभीर आरोप लगाया गया। समिति ने एक स्वर में कहा कि चुनाव के समय 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार सत्ता में आते ही वादे को पूरी तरह भूल चुकी है। बैठक में कहा गया कि सरकार के गठन के लगभग 22 महीने बीत जाने के बावजूद विधानसभा के किसी भी सत्र में ओबीसी आरक्षण बढ़ाने से संबंधित एक भी विधेयक प्रस्तुत न किया जाना यह स्पष्ट करता है कि यह सरकार ओबीसी समाज के अधिकारों को लेकर गंभीर नहीं है। यह सिर्फ प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि सुनियोजित राजनीतिक धोखा है। समिति ने कहा कि चुनावी घोषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.