ओबीसी समाज ने राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की उठाई मांग
हरिद्वार, जून 14 -- हरिद्वार,संवाददाता। मध्य हरिद्वार स्थित एक धर्मशाला में आयोजित ओबीसी समाज की बैठक में समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने राजनीतिक क्षेत्र में ओबीसी समाज की भागीदारी बढ़ाने की मांग उठाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में समाज के प्रतिनिधि को टिकट देने की पैरवी की। सैन धर्मशाला के महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि ओबीसी समाज को अपने अधिकारों के लिए संगठित होना होगा। उन्होंने कहा कि जहां समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए था, वहां केवल 14 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। बैठक में जेपी चाहर, संजय सैनी, पीयूष चौधरी, योगेंद्र सिंह, राजाराम प्रजापति, पार्षद अनुज सिंह, रवींद्र कुमार, विजयपाल सिंह, सुनील कुमार, वीरपाल सिंह, सतीश मलिक, सचिन वर्मा, महेश चंद वर्मा, धर्मवीर सिंह, धनेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.