लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। पटेल संस्थान के अध्यक्ष राजीव पटेल ने ओबीसी समाज से जुड़े एक प्रकरण में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए एसपी से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी डॉ. पीयूष शुक्ला की गिरफ्तारी नहीं हुई तो ओबीसी समाज भारी आंदोलन के लिए बाध्य होगा। राजीव पटेल का आरोप है कि 5 फरवरी को गोला नगर निवासी डॉ. पीयूष शुक्ला द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में ओबीसी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक व अमर्यादित टिप्पणियां की गई थी, जिससे समाज में आक्रोश फैल गया था। उनका कहना है कि कुर्मी समाज के संरक्षक एवं पूर्व दर्जाप्राप्त राज्य मंत्री सुरजन लाल वर्मा से फोन पर बातचीत को रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसे लेकर समाज के लोगों ने आपत्ति जताई थी। राजीव पटेल न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.